Meditation Kaise Kare? | मेडिटेशन कैसे करें? | मेडिटेशन करने के सही तरीके एवं इसके फायदें

Meditation Kaise Kare – दोस्तों हमें अपनी जिंदगी में सफल होने के लिए अपने मन को वश में करना जरुरी है, क्योंकि बिना मन को वश में किये हम अपने काम पर पूरा फोकस नहीं कर सकते हैं। अपने मन को अपने वश में करने का सबसे अच्छा तरीका है Meditation यानि ‘ध्यान‘।

आप सभी लोगों ने मेडिटेशन के बारे में जरूर सुना होगा, पर सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि मेडिटेशन कैसे करें? और, मेडिटेशन करने का सही तरीका क्या है? मेडिटेशन करना आसान नहीं होता, जब आप इसे शुरुआत में करते हैं। अपने मन को वश में करना दुनिया के सबसे कठिन कामों में से एक है।

इस आर्टिकल के जरिये मैं आपको मेडिटेशन करने के कुछ ऐसे तरीके बताऊंगा जिससे आप आसानी से मेडिटेशन कर सकते हैं, और अपने मन को वश में करके सफलता की ओर बढ़ सकते हैं।

मेडिटेशन करने का तरीका

मेडिटेशन शुरु करने से पहले आपको कुछ महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखना है, जिससे कि इसे करने में आपको आसानी हो।

  • मेडिटेशन हमेशा खाली पेट करें।
  • मेडिटेशन करने से पहले थोड़ा वार्म-अप  जरुर कर लें।
  • अब आपको एक शान्त स्थान को चुनना है, आप अपने कमरे में भी कर सकते है, पर वहाँ पर आपको कोई डिस्टर्ब ना करे, एकदम शान्त वातावरण होना चाहिए।
  • आपको आसन में बैठना है, आपकी रीढ की हड्डी एकदम सीधी होनी चाहिए और अपने आंखों को बंद करना है, पर ध्यान रहे अपने आंखों को ज्यादा जोर से बन्द नहीं करना है, ऐसा करने से कभी-कभी आपके सिर में दर्द भी हो सकता है, इसलिए आँखो को बहुत हल्के बंद करना है।
  • अब आपको अपने सांस पर पूरा ध्यान केन्द्रित करना है, फ़िर अपने विचारों को नियंत्रित करना है, विचारों को नियंत्रित करना बहुत मुश्किल होता है। जब आप मेडिटेशन करने के शुरुआती दिनों में हों। आपके दिमाग मे तरह-तरह के ख्याल आयेंगे, लेकिन तब भी आपको उठना नहीं है। अपने सांस पर ध्यान केंद्रित करना है और कोशिश करनी है कि अपने विचारों को नियंत्रित कर सकें।
  • आप 15 मिनट का टाइमर भी लगा सकते हैं, और शुरुआत में आपको 15-20 मिनट का मेडिटेशन हमेशा करना है। लेकिन कुछ समय बाद जब आप रोजाना मेडिटेशन करेंगे तो आपको मजा आने लगेगा, और आप अपने विचारों को आसानी से नियंत्रण कर सकेंगे।

मेडिटेशन करने का सही समय

Meditation करने के लिए  सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि सुबह का वातावरण शांत रहता है, पक्षियों की आवाजें आती है जिनकी मदद से ध्यान लगाने में आसानी होती है।

लेकिन बहुत सारे लोगों की दिक्कत होती है कि वे सुबह जल्दी उठ नही पाते तो वे कब मेडिटेशन करें, पर ऐसा कुछ नहीं है, आप अपने अनुसार समय का चुनाव कर सकते है।

क्योंकि बहुत सारे लोग देर रात तक काम करते हैं तो वे सुबह जल्दी उठ नहीं सकते, इसलिए जब भी आप अपने दिन की शुरुआत करते हैं तब भी मेडिटेशन कर सकते हैं। दिन की शुरुआत का मतलब है आपके उठने का समय। इसके अलावा आप शाम के समय भी मेडिटेशन कर सकते हैं, क्योंकि शाम के समय भी वातावरण में शांति रहती है।

मेडिटेशन के फायदे

Meditation के बहुत सारे फ़ायदे हैं। अगर आप एक Advance Level पर मेडिटेशन करते हैं तो आप अपनी जिंदगी में एक अलग ही मुकाम पर पहुंच जायेंगे। पर इसके लिए आपको बहुत अधिक समय तक मेडिटेशन करना होगा, और अगर आप हमेशा 20 से 30 मिनट तक मेडिटेशन करते हैं तब भी आपको मेडिटेशन के बहुत ज्यादा फायदे होंगे। मेडिटेशन के कुछ प्रमुख फायदों को नीचे बताया गया है।

  • इससे आपका मन आपके वश में रहता है, और अगर आपने अपने मन को जीत लिया तो आप कुछ भी कर सकते हैं, और अपने सपनों को हासिल कर सकते हैं।
  • आप अपने आप को जान जाते हैं, आप जान जाते हैं कि आपके अन्दर क्या-क्या प्रतिभा है।
  • इससे आपका दिमाग शान्त रहता है, और आपको अपने जीवन में निर्णय लेने में कोई कठिनाई नहीं होती है।
  • इससे आपकी स्मरण शक्ति बढती है।
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है, जिससे आप निरोग रहते हैं।
  • आपका दिमाग हमेशा स्वस्थ रहता है।
  • आपको लम्बे समय तक जवान बनाये रखता है।
  • इससे आपके स्वभाव में बहुत फ़र्क पड़ता है, आप दूसरो के प्रति नरम रहते हैं, और आपके सम्बन्ध भी अच्छे रहते हैं।
  • हमेशा आप तनाव मुक्त रह सकेंगे।
  • मेडिटेशन करते समय आप बाहरी दुनिया से अलग हो जाते हैं इस वजह से आपके दिमाग मे कई नयी शक्तियां आ जाती है।

इसे भी पढ़ें –

FAQ: Meditation Kaise Kare

Q 1. मेडिटेशन कितने मिनट तक करना चाहिए?

शुरुआत में आपको हर दिन 10 से 15 मिनट तक मेडिटेशन करना चाहिए, और अगर आप काफी लंबे समय से मेडिटेशन कर रहे हैं तो प्रतिदिन 30 मिनट से लेकर 1 घंटा तक मेडिटेशन कर सकते हैं।

Q 2. ध्यान करते समय हमें क्या सोचना चाहिए?

ध्यान करते समय आपको अपने विचारों को नियंत्रित करना चाहिए, इसके लिए आप अपनी साँसों पर फोकस कर सकते हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों, उम्मीद करता हूँ कि आपको यह आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा, और आप  Meditation Kaise Kare और मेडिटेशन से सम्बंधित काफी सारी जानकारियां मिल हो गयी होंगी। अगर आप भी सफल होना चाहते हैं तो मेडिटेशन आज से ही शुरू कर दें, क्योंकि किसी भी काम को शुरू करने का सही समय कभी नहीं आता। आप जब शुरु कर देंगे वही आपके लिए सही समय होगा।