अक्षय कुमार का जीवन परिचय | Akshay Kumar Biography in Hindi

अक्षय कुमार का जीवन परिचय (Akshay Kumar Biography in Hindi) | उम्र (Age) | जाति (Cast) | लम्बाई (Hight) | पत्नी (Wife)

अक्षय कुमार को बॉलीवुड का खिलाड़ी कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक लाइटमैन के रूप में की थी और फिर मॉडलिंग और उसके बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखा। आज वह बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं। उनके पास कई हिट फिल्में हैं, और उन्हें एक्शन और कॉमेडी के लिए जाना जाता है। हालांकि वो फिल्मों में इमोशनल सीन भी बहुत अच्छे तरीके से करतें हैं।  

अक्षय कुमार ने अपनी मेहनत के दम पर आज भारतीय सिनेमा जगत में अपना नाम काफी ऊँचा कर लिया है। चाहे बात एक्शन की हो या फिर कॉमेडी की, अक्की पाजी हमेशा हर रोल में फिट बैठते हैं। अक्षय कुमार एक एक्टर होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी हैं। अक्षय कुमार के हीरो बनने की कहानी बड़ा ही दिलचस्प है। तो आइये जानते हैं अक्षय कुमार का जीवन परिचय विस्तार से।

अक्षय कुमार का जीवन परिचय 

नाम अक्षय कुमार 
वास्तविक  नाम राजीव हरिओम भाटिया 
जन्म 9 सितम्बर 1967
जन्म स्थान अमृतसर पंजाब 
पेशाअभिनेता 
पहली फिल्म 1987  में आज 
पिता हरिओम भाटिया 
माता अरुणा भाटिया 
बहन अलका भाटिया 
शिक्षा कॉलेज ड्रॉपआउट 
स्कूल / कॉलेज का नाम डॉन बोस्को स्कूल, माटूंगा/ गुरु नानक खालसा कॉलेज मुंबई
पत्नी ट्विंकल खन्ना 
बच्चे बेटा – आरव कुमार / बेटी – नितारा कुमार 
Akshay Kumar Biography in Hindi

अक्षय कुमार का जन्म और परिवार

अक्षय कुमार का जन्म 9 सितम्बर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। अक्षय कुमार का वास्तविक नाम राजीव हरिओम भाटिया है। इनके पिता का नाम हरिओम भाटिया और माता का नाम अरुणा भाटिया है। इनके अलावा इनकी एक बहन भी है जिनका नाम अलका भाटिया है। अक्षय के पिता एक मिलिटरी ऑफिसर थे।

अक्षय बचपन से ही स्टेज पर परफॉरमेंस करते थे। अक्षय कुमार का आरम्भिक जीवन दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में बीता लेकिन बाद में वो मुंबई शिफ्ट हो गए।

यह भी पढ़ें –

अक्षय कुमार की शिक्षा

मुंबई शिफ्ट होने के बाद अक्षय कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डॉनबोस्को स्कूल से की। अपनी आगे की शिक्षा गुरु नानक खालसा कॉलेज मुंबई से की। अक्षय कुमार कॉलेज ड्रॉप आउट हैं।

क्योंकि अक्षय कुमार को बचपन से ही स्पोर्ट्स का बहुत शौक था, इसलिए उन्होंने कॉलेज में एडमिशन के एक साल बाद ही उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी, और मार्शल आर्ट सीखने बैंकॉक चले गए। जिसके लिए उनके पिताजी को बैंक से लोन लेना पड़ा था।

बॉलीवुड में आने से पहले

बैंकॉक जाने के बाद अक्षय कुमार ने वहा अपना जीवनयापन करने के लिए होटल में वेटर का काम किया और साथ ही कई अन्य सारे काम भी किये। अक्षय कुमार जब वहां से वापस आये तो पहले वे कोलकाता गए जहाँ उन्होंने एक ट्रेवल एजेंसी में भी काम किया।

उसके बाद अक्षय कुमार मुंबई आ गए, मुंबई आने के बाद अक्षय कुमार बच्चों को मार्शल आर्ट सिखाते थे। जिससे मिलने वाले पैसो से वे अपना जीवनयापन करते थे।

बीच में अक्षय कुमार ने पैसों के लिए और बहुत सारे काम भी किये हैं। अक्षय कुमार दिल्ली से ज्वेलरी खरीदकर मुंबई में बेचा करते थे। अभी तक अक्षय कुमार का एक्टिंग से दूर-दूर का कोई संबंध नहीं था।

एक दिन अक्षय कुमार के एक छात्र के पिता ने उन्हें मॉडलिंग में अपना हाथ अजमाने के लिए कहा, जिसके बाद अक्षय कुमार ने मॉडलिंग की। जहां उन्हें मार्शल आर्ट सीखाने के लिए महीने के मात्र 5 हजार रूपये मिलते थे। वहीं मात्र दो दिन की मॉडलिंग से उन्होंने 21 हजार रूपये कमा लिए। जिसके बाद अक्षय कुमार ने मॉडलिंग करनी शुरू कर दी। फिर वे छोटी-मोटी मॉडलिंग करते रहे और उनका यह करियर बहुत अच्छा चलने लगा।

कहते हैं ना कि जो कुछ होता है अच्छे के लिए ही होता है, यही अक्षय कुमार के साथ भी हुआ। अक्षय कुमार के हाथ मॉडलिंग का एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट आया था, जिसके लिए उन्हें बेंगलुरु जाना था। लेकिन अक्षय कुमार की वह फ्लाईट छूट गई।

दरसल टिकट पर टाइम सुबह के 7 बजे का था पर अक्षय कुमार को लगा कि यह शाम के 7 बजे की फ्लाईट है जिसके कारण उनकी फ्लाईट छूट गई और एक बड़ा प्रोजेक्ट उनके हाथ से निकल गया। जिसके बाद वह बहुत निराश हो गए थे।

यह भी पढ़ें –

फिल्मों में एंट्री

जिस दिन अक्षय कुमार की बंगलुरु वाली फ्लाईट छूट गई थी उसी दिन वह पास के ही नटराज स्टूडियो चले गए जहां उनकी मुलाकात डायरेक्टर प्रमोद चक्रवर्ती से हुई। प्रमोद चक्रवर्ती ने अक्षय से उनकी फोटो मांगी जिससे प्रमोद चक्रवर्ती काफी प्रभावित हुए। और, उनसे कहा कि मेरी अगली फिल्म के हीरो तुम ही रहोगे।

इसके बाद अक्षय कुमार ने एक फिल्म की जिसका नाम था आज। लेकिन इस फिल्म में अक्षय कुमार का रोल मात्र 7 सेकेण्ड का था। आज फिल्म के हीरो का नाम था अक्षय, जो नाम अक्षय कुमार को काफी पसंद आया जिसके बाद उन्होने अपना नाम राजीव भाटिया से बदलकर अक्षय कुमार रख लिया।

सन 1991 में आई फिल्म सौगंध में अक्षय कुमार पहली बार लीड रोल में आये। इसके बाद 1992 में आई मूवी खिलाडी में अक्षय कुमार ने शानदार अभिनय किया, जिससे उन्हें भारतीय सिनेमा जगत में पहचान मिली। फिर इसके बाद अक्षय कुमार में एक के बाद एक सुपर हिट फिल्में की। आज अक्षय कुमार भारतीय सिनेमा जगत के सबसे बड़े कलाकारों में से एक हैं। वे अभी तक 145 से ज्यादा मूवी कर चुके हैं।

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेता भी हैं। वे रोजाना सुबह 4 बजे उठ जाते हैं और प्रतिदिन एक्सरसाइज करते हैं इसलिए वो इतने फिट हैं। अक्षय कुमार एक देशभक्त इंसान है, जब देश में कोई भी आपदा आती है तो वे मदद करने में कभी पीछे नहीं रहते।

एक शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ ही अक्षय कुमार एक प्रोड्यूसर भी हैं। 2008 में उन्होंने हरिओम प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की जो आज एक सफल प्रोडक्शन हाउस है।

अक्षय कुमार के कुछ पुरस्कार

अक्षय कुमार ने अपने कैरियर में बहुत से पुरस्कार जीते हैं, जिनमे से कुछ निम्नलिखित हैं –

  • 2004 में राजीव गाँधी पुरस्कार।
  • 2009 में पदमश्री से सम्मानित किया गया।

नेशनल फिल्म अवार्ड

  • 2017 में रुस्तम फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता।
  • 2019 में सामाजिक मुद्दों के लिए पैडमैन को बेस्ट फिल्म अवार्ड।

फिल्मफेयर अवार्ड

  • 2002 में अजनबी मूवी के लिए बेस्ट विलेन का अवार्ड।
  • 2006 में गर्म मसाला फिल्म के लिए बेस्ट कॉमेडियन का अवार्ड।

IIFA अवार्ड

  • 2002 में अजनबी मूवी में बेस्ट विलेन का IIFA अवार्ड।
  • 2005 में मुझसे शादी करोगी मूवी के लिए बेस्ट कॉमेडियन का IIFA अवार्ड।
  • 2008 में थाईलैंड से IIFA का विशेष पुरस्कार।

अक्षय कुमार के प्रेम प्रसंग और वैवाहिक जीवन

अगर बात करे उनके निजी जीवन की तो अक्षय कुमार का नाम सबसे पहले मॉडल पूजा बत्रा के साथ जोड़ा गया था, दोनों ने सगाई भी कर ली थी लेकिन कुछ समय बाद उनका रिश्ता टूट गया।

इसके बाद उनका नाम रवीना टंडन के साथ जोड़ा गया लेकिन बहुत ही जल्द दोनों अलग हो गए। इनके अलावा अक्षय कुमार का नाम बहुत से अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया है जैसे; रेखा, प्रियंका चोपड़ा आदि। लेकिन उनके रिश्ते ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाए।

इसके बाद अक्षय कुमार ने 17 जनवरी 2001 को ट्विंकल खन्ना से शादी की जिनसे दो बच्चें, एक लड़का और एक लड़की है। जिनका नाम आरव कुमार और नितारा कुमार है।

यह भी पढ़ें –

FAQs : Akshay Kumar Biography in Hindi

Q 1. अक्षय कुमार का असली नाम क्या है?

अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है।

Q 2. अक्षय कुमार कहां के रहने वाले हैं?

अक्षय कुमार अमृतसर पंजाब के रहने वाले हैं, लेकिन वर्तमान समय में वे मुंबई में रहते हैं।

Q 3. अक्षय कुमार किस धर्म से हैं?

अक्षय कुमार का धर्म हिन्दू है।

Q 4. अक्षय कुमार बॉलीवुड में आने से पहले क्या करते थे?

अक्षय कुमार बॉलीवुड में आने से पहले बच्चो को मार्शल आर्ट्स सिखाते थे। साथ ही, अक्षय कुमार ने कई सारे दूसरे काम भी किये। जैसे; होटल में वेटर, ट्रेवल एजेंसी में काम, ज्वेलरी बेचने का काम आदि।

Q 5. अक्षय कुमार ने कितने फिल्मफेयर अवार्ड जीते हैं?

अक्षय कुमार ने 2 फिल्मफेयर अवार्ड जीते हैं। साल 2002 में अजनबी और 2006 में गरम मसाला फिल्म के लिए।

अंतिम शब्द

अक्षय कुमार एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से बॉलीवुड में एक बड़ा नाम बना चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में कई तरह की फिल्मों में अभिनय किया है, जिसमें एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा शामिल हैं। वह एक सफल अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी हैं। वह हमेशा जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आगे आते हैं।

अक्षय कुमार का जीवन एक प्रेरणादायक कहानी है। उन्होंने अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनसे हर कोई प्रेरणा ले सकता है। साथ ही, अक्षय कुमार की फिटनेस हर एक युवा को फ़ॉलो करनी चाहिए। जिंदगी में स्वस्थ शरीर ही सब कुछ है। जो स्वस्थ है वही जीवन में सुखी है, और उसी को आगे बढ़ने का सबसे ज्यादा मौका भी मिलता है।

दोस्तों! आपको मेरा यह आर्टिकल अक्षय कुमार का जीवन परिचय (Akshay Kumar Biography in Hindi) कैसा लगा? कृपया कमेन्ट बॉक्स में जरुर बताएं। अगर आप अक्षय कुमार के फैन हैं तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।