पंकज त्रिपाठी का जीवन परिचय | Pankaj Tripathi Biography in Hindi

Pankaj Tripathi Biography in Hindi – आज इस ब्लॉग पोस्ट में हम बात करेंगें बॉलीवुड में अपनी रियलस्टिक एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी की, जिनका बॉलीवुड में आने तक का सफ़र बहुत कठिन और संघर्षपूर्ण रहा है।

ऑनस्क्रीन कालीन भैया के नाम से मशहूर पंकज त्रिपाठी कभी पटना के एक होटल में नौकरी किया करते थे। होटल की नौकरी से फिल्मों तक आने के सफ़र में उन्हें बहुत सारी मुश्किलें आई, लेकिन पंकज त्रिपाठी ने कभी हार नहीं माना। उनकी सफलता की कहानी बहुत ही प्रेरणादायक है। तो आइये, जानते हैं पंकज त्रिपाठी की जीवनी विस्तार से।

पंकज त्रिपाठी का जीवन परिचय

नाम पंकज त्रिपाठी 
जन्म 5 सितम्बर 1976 
जन्म स्थान बेलसंद गाँव, गोपालगंज (बिहार) 
पेशा अभिनेता 
पहली फिल्म रन, 2004
पिता पंडित बनारस त्रिपाठी 
माता हेमंती देवी 
भाई 3 बड़े भाई 
बहन 2 बड़ी बहन 
शिक्षा NSD से स्नातक 
स्कूल / कॉलेज DPH स्कूल गोपालगंज / पटना कॉलेज / नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा दिल्ली 
पत्नी मृदुला त्रिपाठी 
बच्चे बेटी – आशी त्रिपाठी 
Pankaj Tripathi Biography in Hindi
Untitled design 2

Pankaj Tripathi

पंकज त्रिपाठी का जन्म और परिवार

पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितम्बर 1976 को बिहार के गोपालगंज जिले के एक छोटे से गांव बेलसंड में एक किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम पंडित बनारस त्रिपाठी और माता का नाम हेमंती देवी है। पंकज अपने 6 भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके पिता एक किसान हैं।

पंकज त्रिपाठी की शिक्षा

पंकज त्रिपाठी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोपालगंज के DPH स्कूल से की। पंकज जब स्कूल में थे तो वे पढाई के साथ-साथ खेतों के काम में अपने पिता की मदद करते थे।

स्कूल की पढाई पूरी करने के बाद कॉलेज की पढाई करने वे पटना चले गए। पटना में उन्होंने थियेटर जॉइन किया। लेकिन थियेटर में काम करने से उनकी आमदनी नहीं चल पाती थी। उनकी घर की आर्थिक स्थिति भी ज्यादा अच्छी नहीं थी, इसलिए उन्होंने अपना खर्च चलाने के लिए होटल में काम करना शुरू कर दिया।

जब पंकज त्रिपाठी पटना से कॉलेज कर रहे थे तो वे राजनीति में भी बहुत सक्रिय थे। राजनीति के कारण उन्हें एक बार सात दिन के लिए जेल भी जाना पड़ा था।

7 साल पटना में रहने के बाद उन्हें लगने लगा था कि उनके सपने यहाँ से पुरे नहीं होंगे, इसलिए वे दिल्ली चले गए और नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा (NSD) में दाखिला लिया और 2004 में NSD से स्नातक की उपाधि ग्रहण की।

पंकज त्रिपाठी और मनोज बाजपेयी

पंकज त्रिपाठी और मनोज बाजपेयी दोनों बिहार से ताल्लुक रखते हैं और दोनों ने ही अपने करियर में काफी संघर्ष किया है। लेकिन दोनों के बीच एक ऐसा किस्सा है जो अक्सर सुर्खियों में आता है।

कहा जाता है कि जब पंकज त्रिपाठी फिल्मों में आने से पहले पटना के मौर्या होटल में काम करते थे, तो एक बार किसी प्रोग्राम के सिलसिले में पटना गये और उन्होंने उसी मौर्या होटल में ठहरे। पंकज ने उन्हें देखा और उनके सामने अपना अभिनय दिखाना चाहा। उन्होंने मनोज बाजपेयी से मिलने के लिए कहा, लेकिन मनोज बाजपेयी उनसे नहीं मिले।

अगले दिन, जब मनोज बाजपेयी होटल से चेकआउट कर रहे थे, तो उन्होंने अपना एक चप्पल छोड़ दिया। पंकज ने उस चप्पल को उठा लिया और उसे अपने पास रख लिया। उन्होंने कहा कि वह उस चप्पल को इसलिए रखना चाहते थे ताकि उन्हें महसूस हो कि उनके आदर्श के पैरों में उनके पैर हैं।

कई सालों बाद, जब पंकज त्रिपाठी एक सफल अभिनेता बन गए, तो उन्होंने एक इंटरव्यू में इस किस्से को बताया। यह किस्सा सुनकर मनोज बाजपेयी बहुत भावुक हो गए और उन्होंने पंकज त्रिपाठी को गले लगा लिया।

यह किस्सा पंकज त्रिपाठी और मनोज बाजपेयी की दोस्ती और उनकी प्रतिभा की कहानी है। यह किस्सा हमें बताता है कि संघर्ष और प्रतिभा के दम पर कोई भी अपने सपनों को पूरा कर सकता है।

इस किस्से के बारे में पंकज त्रिपाठी ने एक बार कहा था, “मैं मनोज बाजपेयी के लिए बहुत सम्मान करता हूं। वह मेरे आदर्श हैं। जब मैंने उन्हें पहली बार देखा था, तो मैं उनके सामने बहुत नर्वस था। लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता था कि मैं एक अभिनेता बनना चाहता हूं।”

मनोज बाजपेयी ने भी इस किस्से के बारे में कहा था, “पंकज त्रिपाठी एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता हैं। उन्होंने बहुत संघर्ष किया है और आज वह एक सफल अभिनेता हैं। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं।”

https://youtu.be/3-uYzzq1eb0

फिल्मो में जाने की प्रेरणा

जब पंकज छोटे थे तो उनके गांव में त्योहारों के समय प्रोग्राम हुआ करता था। गांवो में होने वाले नाटको में पंकज अधिकतर लड़की का किरदार निभाते थे। उनके अभिनय को देखकर गांव के लोग उन्हें फिल्मों में जाने की सलाह देते थे। यही से पंकज को फिल्मों में जाने की प्रेरणा मिली।

फिल्मों में काम पाने मुंबई गए

पंकज त्रिपाठी 2004 में नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा से ग्रेजुएट होकर फिल्मों में काम पाने के उद्देश्य से मुंबई चले गए। लेकिन मुंबई जाते ही उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिला, इसलिए वे टेलीविज़न और फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करने लगे। 2004 में अभिषेक बच्चन और विजय राज की फिल्म रन में उन्हें एक छोटा रोल मिला, यह उनकी पहली फिल्म थी। आप सभी ने भी उनका वह छोटा सा कॉमेडी वाला किरदार देखा होगा।

स्टार बनने की कहानी

मुंबई में उन्हें टीवी में रोल करते हुए लगभग 8 साल बीत गए लेकिन उन्हें अभी तक फिल्मों में कोई बड़ा रोल नहीं मिल पाया। 2010 में एक टीवी शो गुलाल में उनके बेहतरीन अभिनय को देखकर अनुराग कश्यप में उन्हें 2012 में आई फिल्म गैंग्स ऑफ़ वासेपुर में ले लिया।

यह फिल्म उनके जिंदगी की टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने ‘सुल्तान’ का किरदार निभाया, और इस किरदार को उन्होंने इतने बखूबी से निभाया कि उन्हें बहुत सारे फिल्मों में अच्छे रोल के लिए ऑफर मिलने लगे।

इसके बाद उन्होंने मांझी द माउन्टेनमैन, मसान, न्यूटन, नील बट्टा सन्नाटा, स्त्री, फुकरे रिटर्न, अटल बिहारी बाजपेय की ऑटोबायोग्राफी पर बनी फिल्म मैं अटल हूँ, OMG 2 जैसी फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई।

2018 में आई वेब सीरीज मिर्जापुर में उन्होंने कालीन भैया का किरदार निभाया। उनका यह किरदार और इसमें किये गए अभिनय को बहुत ही सराहना मिली। इसके अलावा उन्होंने Sacred Games वेब सीरिज में भी अभिनय किया। पंकज त्रिपाठी अभी तक 67 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। अपने इन फिल्मों में शानदार अभिनय की बदौलत वे एक सुपरस्टार बन गए।

पंकज त्रिपाठी के कुछ अवार्ड (Pankaj Tripathi Award)

  • 2017 में फिल्म न्यूटन के लिए स्पेशल मेंशन अवार्ड।
  • 2018 में फिल्म स्त्री के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का स्क्रीन अवार्ड।
  • 2019 में फिल्म स्त्री के लिए बेस्ट डायलॉग के लिए जी सिने अवार्ड।

वैवाहिक जीवन (Pankaj Tripathi Wife)

15 जनवरी 2004 को पंकज त्रिपाठी ने मुंबई आने से पहले मृदुला त्रिपाठी नाम की महिला से शादी की। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम आशी त्रिपाठी है। जब पंकज त्रिपाठी शुरुआत में मुंबई आये थे तो उनकी पत्नी ने घर की आर्थिक स्थिति सुधारने में उनकी बहुत मदद की थी। उनकी पत्नी स्कूल में पढाया करती थी।

Untitled design 1 1

Pankaj & Mridula Tripathi

यह भी पढ़ें –

निष्कर्ष

पंकज त्रिपाठी ने जिस तरह सारी मुश्किलों को पार करके अपने सपनों को पूरा किया, वह वाकई में बहुत प्रेरणादायक है। ऑनस्क्रीन कालीन भैया नाम से प्रसिद्ध पंकज त्रिपाठी ऑफस्क्रीन एक बहुत अच्छे दिल के इंसान और जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति भी हैं। पंकज त्रिपाठी का जीवन परिचय (Pankaj Tripathi Biography in Hindi) देश के करोड़ों युवाओ के लिए प्रेरणा श्रोत है।

FAQs : Pankaj Tripathi Biography in Hindi

Q 1. पंकज त्रिपाठी कहाँ के रहने वाले हैं?

पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गाँव के रहने वाले हैं।

Q 2. पंकज त्रिपाठी की पत्नी का नाम क्या है?

पंकज त्रिपाठी की पत्नी का नाम मिर्दुला त्रिपाठी है, उनकी शादी साल 2004 में हुई थी।

Q 3. पंकज त्रिपाठी का जन्म कब हुआ?

पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितम्बर 1976 को हुआ था।

Q 4. पंकज त्रिपाठी को फिल्म OMG 2 के लिए कितना भुगतान किया गया था?

पंकज त्रिपाठी ने OMG 2 के लिए 5 करोड़ रूपये फीस ली है।

Q 5. पंकज त्रिपाठी की नेट वर्थ कितनी है?

पंकज त्रिपाठी की नेट वर्थ $6 मिलियन है जो कि भारतीय रुपयों में 48 करोड़ होता है।