रोहित शर्मा का जीवन परिचय | Rohit Sharma Biography in Hindi

रोहित शर्मा का जीवन परिचय (Rohit Sharma biography in Hindi) | जीवनी (Biography) | रिकॉर्ड लिस्ट (Record List) | करियर (Career) | आईपीएल मैच (IPL Match) | परिवार (Family) | पुरस्कार (Award) | पत्नी (Wife) | उम्र (Age) | जाति (Caste)

“लक्ष्य चाहे कितना भी बड़ा क्यों ना हो, मजबूत इरादों से बड़े नहीं हो सकता।” — रोहित शर्मा, क्रिकेटर। रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने आक्रामक खेल और शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार रिकॉर्ड तोड़े हैं, जिनमें एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा 264 रन बनाने और एक IPL मैच में सबसे ज्यादा 10 छक्के मारना शामिल हैं।

रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। वह अपने आक्रामक बल्लेबाजी और जीतने की इच्छा के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने क्रिकेट में जो रिकॉर्ड बनाये हैं, चाहे तीन दोहरे शतक हो या एक वर्ल्ड कप में पांच शतक हो, वहां तक पहुंचना सभी महान क्रिकेटरों का सपना होता है।

आज रोहित शर्मा जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत और संघर्ष और किया है। कभी उनके पास क्रिकेट कोचिंग के लिए भी पैसे नहीं थे। लेकिन अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने वो सब हासिल कर लिया जो उन्हें एक महान क्रिकेटर बनाती है, तो आइये जानते हैं रोहित शर्मा के संघर्ष की पूरी कहानी विस्तार से।

रोहित शर्मा : एक सामान्य परिचय  

नाम रोहित गुरुनाथ शर्मा
जन्म 30 अप्रैल 1987
जन्म स्थान नागपुर, महाराष्ट्र 
पेशा क्रिकेट 
अंतराष्ट्रीय पदार्पण एक दिवसीय : 23 जून 2007 आयरलैंड के खिलाफ,  T-20 : 19 सितम्बर 2007 इंग्लैंड के विरुद्ध, टेस्ट : 6 नवंबर 2013 वेस्ट इंडीस के विरुद्ध। 
पिता गुरुनाथ शर्मा
माता पूर्णिमा शर्मा
भाई विशाल शर्मा
शिक्षा 12वीं पास 
स्कूल का नाम स्वामी विवेकानंद स्कूल
पत्नी रितिका सजदेह
बच्चे बेटी – समायरा शर्मा 
Rohit Sharma Biography in Hindi

रोहित शर्मा का जन्म और परिवार

रोहित शर्मा का पूरा नाम रोहित गुरुनाथ शर्मा है, उनका जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। रोहित शर्मा के पिता का नाम गुरुनाथ शर्मा है जो मुंबई के एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे। उनकी माता का नाम पूर्णिमा शर्मा है जो एक गृहणी है। इसके अलावा रोहित शर्मा के एक भाई भी है जिनका नाम विशाल शर्मा है।

रोहित शर्मा का आरंभिक जीवन

जब रोहित शर्मा छोटे थे तो उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी। एक कमरे के घर में पूरा परिवार रहता था। इसलिए उनका बचपन अपने नानी के घर में ही बीता। वे कभी-कभी अपने मम्मी-पापा से मिलने आ जाया करते थे।

रोहित शर्मा को क्रिकेट का शौक बचपन से ही था, लेकिन कोचिंग जाने के लिए पैसे नहीं होने के कारण वे गली में ही साथ के लड़कों के साथ क्रिकेट खेला करते थे।

रोहित शर्मा के क्रिकेट में रूचि देखकर 1999 में उनके एक अंकल ने उनका दाखिला एक क्रिकेट अकादमी में करा दिया जहां उनके कोच दिनेश लाड थे। रोहित शर्मा  करियर के शुरुआती दिनों में स्पिन गेंदबाजी करते थे। लेकिन एक दिन उनकी प्रेक्टिस बल्लेबाजी को देखकर उनके कोच बहुत प्रभावित हुए और उन्हें बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए कहा।

रोहित शर्मा की शिक्षा

रोहित शर्मा ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा पास के ही एक स्कूल से प्राप्त की, लेकिन उनके क्रिकेट करियर को ध्यान में रखकर उनके कोच दिनेश लाड ने उन्हें स्वामी विवेकानंद स्कूल में दाखिला लेने को कहा क्योकि उस स्कूल में क्रिकेट की उत्तम सुविधाएं थी।

लेकिन स्कूल की फीस बहुत अधिक थी, जो रोहित के लिए देना नामुमकिन था, लेकिन उनके कोच ने उनकी सहायता की और उन्हें स्कॉलरशिप दिलवाई। अगर रोहित शर्मा की पूरी शिक्षा की बात करे तो वे मात्र 12वीं तक की पढ़ाई की है।

यह भी पढ़ें –

रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर

स्वामी विवेकानंद स्कूल में रहते हुए रोहित शर्मा के खेल में काफी सुधार हुआ, उन्होंने पहली बार ओपनिंग स्कूल टूर्नामेंट के एक मैच में की थी, जहां उन्होंने पहले ही मैच में शतक जड़ कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

घरेलू क्रिकेट में एंट्री

रोहित शर्मा ने 2005 में देवधर ट्रॉफी में वेस्ट जोन की तरफ से खेलते हुए अपने घरेलू क्रिकेट की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने इंडिया-A के लिए भी खेला, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

इंडिया अंडर – 19 टीम में चयन

2006 में रोहित शर्मा भारत के अंडर – 19 टीम के लिए चुने गए, जहां रोहित शर्मा ने भारत को फाइनल तक पहुंचाने में एक अहम भूमिका निभाई और उन्होंने 6 मैचों में 3 अर्धशतक की मदद से 205 रन बनाये।

रणजी में एंट्री

रोहित शर्मा ने अपना रणजी में डेब्यू 2006 में किया, लेकिन अपने रणजी के पहले सीजन में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। लेकिन उन्होंने गुजरात के खिलाफ 205 रनों की पारी खेली थी और फाइनल मैच के दूसरी पारी में 57 रनों की पारी खेल मुम्बई को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अंतराष्ट्रीय करियर

रोहित शर्मा ने अपना एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय डेब्यू 23 जून 2007 में आयरलैंड के खिलाफ किया। इस सीरीज में उन्हें मात्र एक ही मैच में मौका मिला लेकिन उसमे भी उनकी बैटिंग नहीं आई।

2007 में पहली बार आयोजित T-20 वर्ल्ड कप में उन्होंने अपना T-20 अंतराष्ट्रीय डेब्यू किया, उन्होंने अपना पहला मैच 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला, इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने साउथ खिलाफ 50 रनों की पारी खेली थी।

इसके बाद अपने खराब फॉर्म के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया, लेकिन 2009 में रणजी में शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी टीम में फिर से वापसी हुई। 2010 में जिम्बावे में आयोजित ट्राई सीरीज में उन्होंने जिम्बावे के विरुद्ध  अपना अन्तराष्ट्र्रीय क्रिकेट में पहला शतक जड़ा, और फिर अगले ही मैच में श्रीलंका के विरुद्ध फिर शतक जड़ कर अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

लेकिन रोहित शर्मा के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण वो टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पा रहे थे।

रोहित की प्रतिभा को देखकर टीम मैनेजमेंट ने उन्हें ओपनिंग कराने का फैसला लिया जहां से फिर रोहित शर्मा ने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा और एक के बाद एक रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी।

2013 चैम्पियन ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन से वे भारत के नियमित ओपनर बन गए। 2013 में ही उन्होंने अपना पहला दोहरा शतक बनाया, उन्होंने बेंगलुरु में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2009 रनो की पारी खेली थी।

6 नवंबर 2013 को वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ उन्होंने अपना टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और उन्होंने अपने पहले ही मैच में 177 रनों की पारी खेली और अपने पहले ही टेस्ट मैच में मैन ऑफ़ द मैच जीता।

IPL करियर 

रोहित शर्मा IPL के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। Indian Premier League के पहले ही सीजन 2008 में रोहित शर्मा ने डेकन चार्जर हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए अपना IPL डेब्यू किया। लेकिन, 2011 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियन से जुड़ गए थे।

कप्तानी के रूप में

बात करे रोहित शर्मा के कप्तानी की, तो अंतराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें पहले ज्यादा कप्तानी करने के मौके नहीं मिले लेकिन उन्हें जब भी कप्तानी करने का मौका मिला तो उन्होंने खुद को साबित किया। 2018 में रोहित की कप्तानी में भारत ने एशिया कप का ख़िताब जीता। इसी साल रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने निदहास ट्रॉफी का भी फाइनल जीता।

T-20 विश्व कप 2021 के बाद विराट कोहली ने जब भारत की कप्तानी छोड़ी तो उसके बाद रोहित शर्मा को भारतीय टीम का नियमित कप्तान बना दिया। रोहित शर्मा को पहले T-20 में कप्तान बनाया गया, उसके बाद जनवरी 2022 में ODI कप्तान तथा फ़रवरी 2022 में टेस्ट टीम की कमान भी रोहित शर्मा को सौंप दी गयी। आज रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान हैं।

रोहित शर्मा IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं, उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियन ने अभी तक 5 बार IPL का ख़िताब जीता है। उन्होंने 2013, 2015, 2017, 2019, और 2020 में मुंबई को चैम्पियन बनाया है।

रोहित शर्मा के रिकॉर्ड लिस्ट

  • अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतक।
  • एकदिवसीय क्रिकेट में एक मैच में 264 रनों का व्यक्तिगत स्कोर।
  • एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 7 बार 150 से अधिक रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर।
  • एक वन डे पारी में सबसे ज्यादा 173 गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, उन्होंने श्रीलंका के विरुद्ध 264 रनों की पारी खेलने में 173 गेंदो का सामना किया था।
  • एक वन डे पारी में सबसे ज्यादा 33 चौके लगाने वाले बल्लेबाज।
  • रोहित शर्मा ने 2019 वर्ल्ड कप में  पांच शतक लगाए थे जो कि एक वर्ल्ड कप में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा शतक हैं।
  • कप्तान के रूप में 20-20 में शतक लगाने वाले पहले प्लेयर।
  • सबसे ज्यादा 4 अंतरराष्ट्रीय  20-20 में शतक लगाने वाले बल्लेबाज।
  • अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दुसरे बल्लेबाज।
  • सबसे कम मैचों में 500 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज।

रोहित शर्मा का वैवाहिक जीवन

अगर बात करे रोहित शर्मा के निजी जिंदगी की तो उन्होंने 13 दिसम्बर 2015 को रितिका सजदेह से शादी की। जिससे उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम समायरा है।

यह भी पढ़ें –

FAQ: Rohit Sharma Biography in Hindi

Q 1. रोहित शर्मा ने कितनी बार 200 रन बनाए?

रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में तीन बार 200 रन बनाये है।

Q 2. रोहित शर्मा का घर कहां है?

रोहित शर्मा का घर अपार्टमेंट वर्ली में सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारतों में से एक आहूजा टावर्स, मुंबई में स्थित है। उनका अपार्टमेंट 29वीं मंजिल पर है।

Q – रोहित शर्मा की पत्नी का नाम क्या है?

रोहित शर्मा की पत्नी का नाम रितिका सजदेह है।

अंतिम शब्द

भले ही आज विश्व क्रिकेट में रोहित शर्मा की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में होती है, लेकिन उनका शुरुआती जीवन बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा है। रोहित शर्मा ने बहुत कड़ी मेहनत की है, इसलिए आज वे दुनिया के सबसे बेहतर बल्लेबाजों में शुमार हैं। रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। वह टीम के लिए एक प्रेरणा हैं, और वह हमेशा जीतने के लिए खेलते हैं।

अगर आपको हमारे द्वारा लिखी गयी रोहित शर्मा की जीवनी (Rohit Sharma Biography in Hindi) पसंद आई हो तो इसे शेयर करना न भूलें। क्या आप रोहित शर्मा के फैन हैं कमेंट करके जरुर बताइयेगा।

धन्यवाद!